- |
- |
महात्मा गांधी के अस्थि पात्र की चोरी पर तुषार गांधी ने दिया बड़ा बयान
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- अक्टूबर 6, 2019 10:47
- Like

गांधी जयंती के दिन रीवा के लक्षमणबाग संस्थान स्थित बापू भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा की तस्वीर पर ‘देशद्रोही’ लिख दिया और उनके अस्थि विसर्जन में प्रयुक्त पात्र चुरा लिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में तुषार ने कहा कि महात्मा के अस्थि पात्र की चोरी से ज्यादा तकलीफदेह इस मामले में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार की चुप्पी है।
औरंगाबाद। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने शनिवार को कहा कि नये भारत के साथ-साथ नए ‘राष्ट्रपिता’ की भी उत्पत्ति हुई है लेकिन महात्मा गांधी ऐसे देश के राष्ट्रपिता कभी नहीं बनते। उन्होंने राष्ट्रपिता के अस्थि विसर्जन में इस्तेमाल किए गए पात्र की हाल ही में मध्य प्रदेश से हुई चोरी को ‘बेअदबी’ बताया और इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की। तुषार ने कहा कि यह घटना वर्तमान में और पिछले सात दशक से शासन कर रहे राजनीतिक दलों द्वारा महात्मा की छवि को नुकसान पहंचाने की तयशुदा योजना है।
इसे भी पढ़ें: गांधी जी की 150वीं जयंती पर रिहा किये गए 611 कैदी
गांधी जयंती के दिन रीवा के लक्षमणबाग संस्थान स्थित बापू भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महात्मा की तस्वीर पर ‘देशद्रोही’ लिख दिया और उनके अस्थि विसर्जन में प्रयुक्त पात्र चुरा लिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में तुषार ने कहा कि महात्मा के अस्थि पात्र की चोरी से ज्यादा तकलीफदेह इस मामले में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार की चुप्पी है। उन्होंने कहा, ‘‘तस्वीर की बेअदबी और चोरी का दुख है। लेकिन ज्यादा दुख इस बात का है कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार ने घटना पर एक शब्द नहीं कहा है। घटना को 60 घंटे हो चुके हैं।’’
More than 48 hours since Bapu’s ashes were stolen from memorial at Rewa & his photo defaced. Chicken Indian Media is scared to report. CM MP is silent. Congress is silent. Father of New India is silent too.
— Tushar (@TusharG) October 4, 2019
अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,983 हुए
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 12:14
- Like

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,983 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां वायरस से अभी तक 62 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 2,03,739 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत है।
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टली, अब 20 जनवरी को होगी
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 18, 2021 11:55
- Like

याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
नयी दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी दिल्ली पुलिस की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने फिलहाल टाल दिया है। बता दें कि अब 20 जनवरी को सुनवाई होगी।उल्लेखनीय है कि याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
Hearing in the application filed by Delhi Police seeking a direction to put an injunction on the proposed tractor rally on Republic Day: Supreme Court says that they will hear the matter day after tomorrow. pic.twitter.com/zwy804KXfd
— ANI (@ANI) January 18, 2021
दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 11:44
- Like

दिल्ली में बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकमत तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5.7 और 15.3 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण दिनभर ठंड की स्थिति बनी रही थी।
इसे भी पढ़ें: घट रहे कोरोना के मामले, भारत में 24 घंटे में कोविड-19 से सबसे कम 145 लोगों की मौत
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पुरवाई हवा चल रही है, जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। इस बीच, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 380 दर्ज किया गया। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 347 था। शनिवार को यह 407, शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429 और बुधवार को 354 था। उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

