बलिया में टीवी चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 25 2020 7:00AM
घटना के समय वह घर की तरफ जा रहे थे। उधर लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
बलिया/लखनऊ (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि एक निजी हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रतन सिंह (45) की सोमवार रात्रि फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय वह घर की तरफ जा रहे थे। उधर लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले बलिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज शाम फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, उसी में पड़ोसी ने गोली मार दी,आरोपी दिनेश सिंह उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। रतन सिंह एक निजी हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार थे। इनकी हत्या पर बलिया श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।Ballia: A journalist Ratan Singh was shot dead in Phephna village of the dist this evening. SP Devendra Nath says, "He was shot dead at the residence of the village head. It's being told that they had some old dispute. Investigation is underway. All accused will be arrested soon" pic.twitter.com/qlfCEDFvy0
— ANI UP (@ANINewsUP) August 24, 2020
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़