नाइजीरिया में अगवा दो भारतीय मुक्तः विदेश मंत्रालय

[email protected] । Jul 16 2016 4:49PM

नाइजीरिया से 29 जून की सुबह अगवा किए गए एम श्रीनिवास और कौशल आशीष शर्मा को भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह साढ़े दस बजे छोड़ दिया गया।

नाइजीरिया के बेन्यूए राज्य से बीते महीने अगवा किए गए दो भारतीयों को आज मुक्त कर दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया, ‘‘नाइजीरिया के बेन्यूए राज्य में माकुर्डी के निकट बोको नाम की जगह से 29 जून की सुबह अगवा किए गए एम श्रीनिवास और कौशल आशीष शर्मा को भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह साढ़े दस बजे छोड़ दिया गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘दोनों ने अपने परिवार से बात कर ली है। शर्मा की पत्नी ने उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए विदेश मंत्री को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने प्रतिदिन की गतिविधियों का विवरण परिवार को देने के लिए मंत्रालय और मिशन का भी आभार प्रदर्शित किया।’’

आंध्र प्रदेश के रहने वाले श्रीनिवास और कर्नाटक के रहने वाले उनके सहकर्मी शर्मा अपने-अपने रिहायशी इलाके से कार में सवार होकर दानगोट सीमेंट पीएलसी प्लांट की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रैफिक सिग्नल पर हथियारबंद लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। इससे पहले स्वरूप ने बताया था, ‘‘जहां तक हमें जानकारी है इस घटना में आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ नहीं है और यह काम स्थानीय आपराधिक तत्वों का लगता है।’'

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़