नौसेना की दो सुरक्षा नौकाएं आग लगने के बाद डूबीं

[email protected] । Jul 19 2016 2:02PM

नौसेना की दो सुरक्षा नौकाएं आज आग लगने के कारण मुंबई में नौसैन्य पोतगाह में डूब गईं। इन नौकाओं का इस्तेमाल समुद्र में मुंबई के जलक्षेत्र की गश्त के लिए किया जाता था।

मुंबई। नौसेना की दो सुरक्षा नौकाएं आज आग लगने के कारण यहां नौसैन्य पोतगाह में डूब गईं। इन नौकाओं का इस्तेमाल समुद्र में मुंबई के जलक्षेत्र की गश्त के लिए किया जाता था। आग इनमें से एक नौका में लगी थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और बंदरगाह पर नौसेना की अन्य संपत्ति को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह इनमें से एक सुरक्षा नौका में आग लग गई थी। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग बुझाने की कोशिश के दौरान दो अन्य नौकाओं को नुकसान पहुंचा, इनमें पानी भर गया और ये नौसैन्य बंदरगाह क्षेत्र में उथले पानी में डूब गईं। नौकाओं को निकालने के प्रयास जारी हैं।’’ उन्होंने बताया कि छोटे आकार की ये नौकाएं त्वरित सहायता नौका हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़