अंडमान में मिले कोविड-19 के दो नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़ी

covid-19
ANI

अंडमान में मिले कोविड-19 के दो नये मामले।एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, नये मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान मिली। द्वीपसमूह में अब चार मरीज उपचाराधीन हैं।

पोर्ट ब्लेयर।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दो नये मामले मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,043 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, नये मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के दौरान मिली।

इसे भी पढ़ें: एक तरफ उठी बहन की डोली, दूसरी तरफ निकला सगे भाई जनाजा! परिवार पर फूटा दुखों का पहाड़

द्वीपसमूह में अब चार मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, यहां 9,910 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 129 रोगियों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। प्रशासन ने अब तक कोविड-19 महामारी का पता लगाने के लिए 7.36 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया है। द्वीप समूह में कुल 3.39 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़