कुपवाड़ा में भारतीय सेना की गोलीबारी में 2 पाक सैनिक मारे गए

two-pakistani-soldiers-killed-in-retaliatory-fire-by-army-along-loc
[email protected] । Aug 14 2018 12:42PM

जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद कल रात भारतीय सैनिकों ने अभियान चलाया। 

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा तंगधार सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन और घुसपैठ की लगातार कोशिशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुये कल रात हमारे जवानों ने अभियान चलाया जिसमें दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़