मुंबई से वाराणसी के मंडुवाडीह पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो व्यक्ति मृत पाए गए

train

तत्पश्चात मंडल चिकित्सालय से चिकित्सकों ने मंडुवाडीह पहुँच कर मृतकों की जाँच की। तब पता चला कि दोनों श्रमिक पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एस-15 कोच में मिला पहला मृतक, 30 वर्षीय दिव्यांग दशरथ प्रजापति था।

प्रयागराज-वाराणसी। मुंबई से प्रवासी श्रमिकों को लेकर बुधवार को वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में दो व्यक्ति मृत पाए गए। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता अशोक कुमार ने पीटीआई को फोन पर बताया कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह आठ बज कर करीब 21 मिनट पर वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची। ट्रेन में राजकीय रेलवे पुलिस को दो व्यक्ति मृत मिले। प्रवक्ता ने बताया कि इसकी सूचना जीआरपी ने स्टेशन अधीक्षक को दी जिन्होंने जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन को अवगत कराया। 

इसे भी पढ़ें: प्रवासी श्रमिकों को CM योगी का बड़ा उपहार, घर लौटे मजदूरों को सस्ती दरों पर दुकानें और घर देगी UP सरकार

तत्पश्चात मंडल चिकित्सालय से चिकित्सकों ने मंडुवाडीह पहुँच कर मृतकों की जाँच की। तब पता चला कि दोनों श्रमिक पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एस-15 कोच में मिला पहला मृतक, 30 वर्षीय दिव्यांग दशरथ प्रजापति था। जौनपुर जिले के पुरालाल गांव का निवासी दशरथ लकवाग्रस्त था और मुंबई में अपनी गुर्दे की बीमारी का इलाज करा रहा था। उन्होंने बताया कि एस-एल-आर कोच में मिला दूसरा मृतक 63 वर्षीय राम रतन गौड़ था। आजमगढ़ जिले के सरहदपार गांव का रहने वाला राम रतन गौड़ भी बीमारियों से ग्रस्त था। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- क्या मजदूरों का बनाना चाहते हैं बंधुआ

मृतक दशरथ के बहनोई पन्ना लाल ने बताया ‘‘हम लोग कुल नौ परिजन, ट्रेन में सफर कर रहे थे। दशरथ, कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करने की वजह से चल नहीं पाता था। प्रयागराज में उसने तबियत ठीक न लगने की शिकायत की और फिर सो गया। काशी पहुंचने पर जब उसे उठाया गया तो वह नहीं उठा।’’ मंडुवाडीह के जीआरपी चौकी प्रभारी बी एस यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिये जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़