आखिर कब बाज आएगा पाकिस्तान, सीजफायर उल्लंघन में दो जवान जख्मी

two-soldiers-injured-in-pak-firing-along-loc-in-jk
[email protected] । Jul 6 2019 12:48PM

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे।

इसे भी पढ़ें: राजौरी में एलओसी के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में किशोर घायल

उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़