सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, बारामूला में दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

terrorists

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की उम्र 20 और 21 साल की है और दोनों सोपोर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर दोनों की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, सुरक्षा बलों ने सोपोर के तुज्जर इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की उम्र 20 और 21 साल की है और दोनों सोपोर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के मद्देनजर दोनों की पहचान का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़