तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक एक्सयूवी कार में सवार होकर चार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे।
नोएडा। थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें: फिर से पीएम मैटेरियल बनने जा रहे नीतीश कुमार!
सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक वेंकट ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक एक्सयूवी कार में सवार होकर चार लोग आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे। तभी थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में रविवार के दिन सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो
उन्होंने बताया कि इस घटना में मीना तथा रेखा की मौत हो गईजबकि कार व ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
अन्य न्यूज़