चुनावी मैदान में अपने भतीजे को चुनौती देंगे चाचा शिवपाल यादव

uncle-shivpal-yadav-will-challenge-his-nephew-in-lok-sabha-election
[email protected] । Mar 19 2019 6:08PM

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव को चुनौती देंगे। प्रसपा ने मंगलवार को अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक पार्टी मुखिया शिवपाल फिरोजाबाद से उम्मीदवार होंगे और अपने भतीजे मौजूदा सांसद अक्षय यादव को चुनौती देंगे। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2016 में यादव परिवार में पड़ी फूट के दौरान रामगोपाल ने शिवपाल के प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ दिया था। इटावा की जसवंत नगर सीट से सपा के मौजूदा विधायक शिवपाल का फिरोजाबाद तथा आसपास के इलाकों में जनाधार बताया जाता है। माना जा रहा है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में अपने भतीजे अक्षय को कड़ी टक्कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: मैं भी चौकीदार अभियान पर मायावती और अखिलेश यादव का वार

मालूम हो कि शिवपाल ने सपा में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर पिछले साल प्रसपा का गठन किया था। इसे सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा गया था। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रसपा को भाजपा की  बी टीम  करार दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़