केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का उड़ाया मजाक

Kapil Patil
ANI

कल्याण में पत्रकारों से बातचीत में, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है।

ठाणे (महाराष्ट्र)। केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार कोकहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है। कल्याण में पत्रकारों से बातचीत में, उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’।

इसे भी पढ़ें: मुंबई हवाई अड्डे पर महिला के सैंडल से 4.9 करोड़ रुपये का कोकीन बरामद, गिरफ्तार

केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन, हमें उम्मीदवारों के रूप में नये नाम सुनने को मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का कर्नाटक में दूसरा दिन, बारिश के कारण सुबहथोड़ी देर से शुरू हुई

कांग्रेस में किसी का नियंत्रण नहीं है।’’ गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब मुकाबला पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़