केंद्रीय मंत्री ने छात्रों से कहा: पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी भागीदारी निभाएं

Union Minister said to the students: play your part to protect the environment
[email protected] । Jun 25 2018 9:48AM

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने सभी लोगों विशेष रूप से छात्रों से आज कहा कि वे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं।

पटना। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने सभी लोगों विशेष रूप से छात्रों से आज कहा कि वे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) ने पर्यावर्णीय हितैषी कार्य (ग्रीन गुड डीड्स) अभियान की शुरूआत की है जिसमें 700 पर्यावरण-अनुकूल कार्य शामिल हैं। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपने व्यवहार को बदलकर कर वातावरण की रक्षा कर सकता है। 

पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में दो दिवसीय पूर्वी भारत जलवायु कॉन्क्लेव-2018 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि भारत भी ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना कर रहा है । उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को योगदान देने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए... हम जब पर्यावरण और जलवायु की रक्षा के बारे में कुछ करने के बारे में सोचते हैं तो हम एक पौधे लगाकर या पेड़ की रक्षा करने से आगे नहीं सोच पाते हैं।

उन्होंने कहा, "हमें सोचना चाहिए कि पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देने के लिए ऊर्जा, परिवहन, नदी, महासागर आदि के क्षेत्र में क्या कर सकते हैं। हम लोगों ने ग्रीन गुड डीड्स शुरू किए जिनमें 600-700 छोटी चीजें शामिल हैं और बिना एक पैसा खर्च किए हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।’’ समारोह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गाग्डा ने भी संबोधित किया ।इस सम्मेलन में छह राज्यों ओडिशा, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़