संयुक्त राष्ट्र दिवस पर तिरंगे के साथ झंडा भी लहरायेगा सरकारी भवनों पर

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Oct 17, 2017 10:19AM
राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सभी विभागों और प्रशासनों को भेजे गये अपने निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र दिवस यानी 24 अक्तूबर को देश में सभी महत्वपूर्ण भवनों के ऊपर तिरंगे के संयुक्त राष्ट्र का झंडा भी लहराएगा। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सभी विभागों और प्रशासनों को भेजे गये अपने निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
जब उन सभी महत्वपूर्ण भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा भी फहराया जाता है जहां तिरंगा नियमित रुप से फहरता है। निर्देश में कहा गया है, ‘‘हालांकि राजभवन, राजनिवास, विधानमंडलों और उच्च न्यायालयों के भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा नहीं फहराया जाता है।’’
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़