2014 के विपरीत भाजपा और शिवसेना आगामी विधानसभा मिलकर लड़ेंगे: फडणवीस

unlike-2014-bjp-and-shiv-sena-will-fight-together-in-the-coming-assembly-fadnavis
[email protected] । Jul 31 2019 5:19PM

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दोहराया कि 2014 के विपरीत भाजपा और शिवसेना आगामी विधानसभा मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस और राकांपा के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल ‘‘राज्य विधानसभा चुनावों में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोडेंगे।’’ फडणवीस के बयान ने फिलहाल उन अफवाहों को शांत कर दिया है जिसमें कहा गया था कि दोनों भगवा दल कांग्रेस और राकांपा से आए नेताओं को जगह देने के लिए चुनाव अलग-अलग लड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना से होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री !

राकांपा के तीन और कांग्रेस के एक विधायक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वे मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बुधवार की सुबह भाजपा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा, शिवसेना और सहयोगी दल एकसाथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हम महाराष्ट्र में अधिकतम सीटें जीतने का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं।’’फडणवीस बृहस्पतिवार को पूर्वी महाराष्ट्र में अमरावती जिले से एक महीने की ‘महाजनादेश यात्रा’ शुरू करने वाले हैं। यात्रा 31 अगस्त को उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक में संपन्न होगी। भाजपा और शिवसेना ने 2014 का चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन वे भाजपा नीत सरकार के लिए एकसाथ आ गये थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़