स्वतंत्र देव सिंह की उंगली में लगी गंभीर चोट, चल रहा इलाज

up-bjp-chief-swatantra-dev-singh-injured-in-muzaffarnagar
[email protected] । Aug 12 2019 5:55PM

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी में चोट लगी है। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर जैन उनका इलाज कर रहे हैं।

लखनऊ। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तर्जनी (सबसे छोटी उंगली) सोमवार को मुजफ्फरनगर में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गई। भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अश्विनी त्यागी ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी जख्मी हो गई है। वह जिस समय वाहन से बाहर उतर रहे थे, उनकी उंगली वाहन के पीछे एक रॉड में बने छेद में फंसकर जख्मी हो गई। 

इसे भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर की बर्खास्तगी की मांग पर बोली भाजपा, वह पहले से ही निलंबित है

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह के दाएं हाथ की तर्जनी में चोट लगी है। मुजफ्फरनगर में डॉक्टर जैन उनका इलाज कर रहे हैं। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके साथ हैं। उंगली में सर्जरी की आवश्यकता होगी। स्वतंत्र देव सिंह इस समय परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़