योगी आदित्यनाथ ने नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

up-cm-yogi-adityanath-condoles-demise-of-nd-tiwari
[email protected] । Oct 19 2018 9:52AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर बृहस्पतिवार शोक व्यक्त किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर बृहस्पतिवार शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं तिवारी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। वह एक कुशल प्रशासक थे और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे। मेरी संवेदना शोकाकुल परिवार के साथ है। मेरी उनसे (उनके परिजन से) बात भी हुई है।" 

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने भी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, सूर्य प्रताप शाही और अन्य ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। तिवारी का निधन बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में उनके 93 वें जन्मदिन पर हुआ।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़