उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बातचीत की और लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा। इस दौरान, वाद्रा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी ने मानव को नहीं बल्कि मानवता को परास्त किया है

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस महामारी में आम जनता के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं और पूरी सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी भी ली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़