मुजफ्फरनगर में किशोरी का रेप फिर दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

rape

उप्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि किशोरी की चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: देश में Covid 19 के 21257 नए मामले, 271 मरीजों की मौत

किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दिया। लड़की के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया था कि सिंह ने किशोरी से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में इससे इनकार कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़