घोर कलियुग! पिता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया बेटी का बलात्कार

UP Man Convinces Daughter to go With Friends at Their House, Joins Them in Gangrape
[email protected] । Apr 19 2018 3:22PM

जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर अपनी ही पुत्री से कथित तौर पर बलात्कार किया।

सीतापुर। जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना में एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर अपनी ही पुत्री से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला से कमलापुर इलाके में 15 अप्रैल की रात बलात्कार किया गया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का पिता तथा दूसरा आरोपी फरार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘35 वर्षीय महिला का एक बेटा है। उसका विवाह करीब 20 वर्ष पूर्व हुआ था। वह अपने पति से अलग हो कर पिता के घर पर रह रही थी।’ पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता अपनी बेटी को लखनऊ से करीब 70 किलोमीटर दूर कमलापुर गांव में हर साल लगने वाले एक मेले में ले गया था। वहां उसने अपने दोस्त मान सिंह को बुलाया।

पुलिस के अनुसार, मान सिंह महिला के पिता के साथ कई अपराधों में लिप्त रहा है। महिला को साथ लेकर दोनों एक मोटरसाइकिल से मेराज नामक दोस्त के घर पहुंचे। वहां इन तीनों ने पीड़िता को करीब 18 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा और उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। बाद में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता के पिता के दोस्त मेराज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी पिता और मानसिंह फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पिछले साल नवंबर में पीड़िता के पिता पर ग्राम पंचायत ने अपनी पुत्री के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन फरवरी में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़