लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ UP पुलिस ने की कार्रवाई

UP Police

अवस्थी ने बताया कि धारा 188 के तहत इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुल एक करोड़ 39 लाख वाहनों की जांच की गई और 31 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया।

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 42,359 लोगों के खिलाफ 13,208 प्राथमिकी दर्ज की। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए जिन वाहनों का चालान किया गया, उन वाहन मालिकों से 5 करोड़ 87 लाख रुपए की वसूली की गई है। अवस्थी ने बताया कि धारा 188 के तहत इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुल एक करोड़ 39 लाख वाहनों की जांच की गई और 31 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु कानून के तहत 426 लोगों के खिलाफ 344 प्राथमिकी दर्ज की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़