सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता अहमद पटेल से मिले उपेन्द्र कुशवाहा

upendra-kushwaha-meets-congress-leader-ahmed-patel-for-seat-sharing
[email protected] । Dec 16 2018 10:40AM

कांग्रेस के प्रमुख नेता पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। रालोसपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और तीन सीटों पर विजय हासिल की थी।

 नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। कुशवाहा ने हाल में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मुलाकात को बिहार में विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि कांग्रेस के साथ कुशवाहा की यह पहले दौर की बातचीत है और उनकी पार्टी को ‘सकारात्मक’ परिणामों की उम्मीद है।

कांग्रेस के प्रमुख नेता पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। रालोसपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और तीन सीटों पर विजय हासिल की थी।


यह भी पढ़ें: कुशवाहा की पार्टी में बगावत, NDA के साथ बने रहेंगे RLSP के विधायक

हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के हाथ मिलाने के साथ ही दोनों दलों के बीच तनाव शुरू हो गया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा को दो सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़