शायर अशोक साहिल का 64 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Ashok Sahil

दामाद तरुण जोशी ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जोशी ने बताया कि शुक्रताल में कल शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुजफ्फरनगर। उर्दू के शायर अशोक साहिल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 64 साल के थे। साहिल पिछले कुछ वर्षों से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी हालत खराब होने के बाद सोमवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दामाद तरुण जोशी ने बताया कि इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान 88 साल की उम्र में कोविड-19 से निधन 

जोशी ने बताया कि शुक्रताल में कल शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद थे। साहिल की तीन बेटियां हैं। तीन साल पहले उनकी पत्नी शोभा भगत की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से साहिल की भी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़