देश में बना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड, एक करोड़ से ज्यादा लगाई गई कोरोना वैक्सीन, PM मोदी ने दी बधाई

Vaccination

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे संकलित अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि में देश में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा 62 करोड़ (62,09,43,580) खुराक को पार कर गया है। दिन भर की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

नयी दिल्ली। भारत ने एक ही दिन में कोविड वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज़ लगाई जो अब तक किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। देश में टीकाकरण के नया रिकॉर्ड बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लोगों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि रिकॉर्ड टीकाकरण संख्या आज! 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: मंत्री नन्दी और महापौर ने 34.59 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, नागरिकों को बधाई क्योंकि भारत में आज ऐतिहासिक 90 लाख कोविड टीके लगाए गए - और अभी गिनती जारी है। देश भर में 17 अगस्त को टीकों की 88 लाख से अधिक खुराकें दी गयी थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के कुल 23,72,15,353 लोगों को पहली खुराक दी गयी हैवहीं 2,45,60,807 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़