वाजपेयी की अस्थियां त्रिपुरा की नदियों में भी प्रवाहित की जाएंगी: देब

vajpayee-bones-will-be-flown-in-tripura-rivers-says-deb
[email protected] । Aug 20 2018 7:10PM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां त्रिपुरा लायी जाएंगी और राज्य की अहम नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

अगरतला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां त्रिपुरा लायी जाएंगी और राज्य की अहम नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने कल शाम यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम वाजपेयी की अस्थियों को त्रिपुरा लाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता गोमती, हावड़ा, देव और मनु नदी में अस्थि विसर्जन करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी एक कलश यात्रा निकालेगी जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां होंगी। देब ने यह भी बताया कि भाजपा वाजपेयी के लिए राज्य में शोक सभा आयोजित करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़