वाजपेयी का अंतिम संस्कार: NCR के कई मार्ग आज आम लोगों के लिए बंद रहेंगे

vajpayee-funeral-many-routes-of-ncr-will-be-closed-for-the-common-people-today
[email protected] । Aug 17 2018 9:10AM

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के कई मार्ग आज बंद रहेंगे। वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा।

नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के कई मार्ग आज बंद रहेंगे। वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा।

आज सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड एवं सिकंदरा रोड आम लोगों के यातायात के लिए बंद रहेंगे।

यातायात पुलिस ने कहा कि डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़