वसुंधरा राजे ने संभावित जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया
भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में राजे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के योग्य नेतृत्व में पार्टी ने नई उंचाईयों को छुआ है।
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावित जीत और पार्टी को नयी उंचाईयों पर ले जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच वर्षो में किये गये काम और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने इसके लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें: फिर एक बार भाजपा सरकार, पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर
भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत ना हवा है, ना तूफान है और ना ही सुनामी है। यह तो Tsu'NaMo' का कमाल है। इस बड़ी जीत के लिए केन्द्रीय नेतृत्व के साथ-साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा प्रदेश ईकाई का हार्दिक आभार।#VijayiBharat #PhirEkBaarModiSarkaar
— Chowkidar Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 23, 2019
#Rajasthan
— Tabeenah Anjum (@TabeenahAnjum) May 23, 2019
Celebrations held outside the BJP headquarters after trends show saffron party leading in all 24 seats/25 seats in Rajasthan. In Nagaur RLP is leading which is also an ally of BJP.
Former CM @VasundharaBJP addresses a presser at BJP HQ in Jaipur.@DeccanHerald pic.twitter.com/GfWKoNrNYf
भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में राजे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के योग्य नेतृत्व में पार्टी ने नई उंचाईयों को छुआ है।
इसे भी पढ़ें: हर- हर मोदी के शोर से गूंजा बंगाल, ममता को भाजपा की सीधी टक्कर
उन्होंने चुनाव परिणामों के लिए मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य भाजपा के अध्यक्ष मदन लाल सैनी को राजस्थान में भाजपा की संभावित जीत के लिये धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर राजग उम्मीदवार अब तक के रुझानों के हिसाब से आगे चल रहे हैं।
अन्य न्यूज़