दिग्विजय पर भड़के वीडी शर्मा, कहा- खुद दलाली खाकर नेताओ को करते है बदनाम

Vd sharma
सुयश भट्ट । Jan 13 2022 6:46PM

शर्मा ने कहा कि मैं क्या हूं, यह मेरा कार्यकर्ता तय करेगा, दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही नहीं करेंगे। उन जैसे फ्रॉड व्यक्ति के वे जवाब नहीं देना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में तो उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें रेत माफिया और शराब माफिया कह चुके हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। उनके बयान पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय फ्रॉड हैं। वो दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। 

दरअसल वी डी शर्मा ने बैतूल में पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह पर जमकर हमले बोले। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अप्रसांगिक और देशद्रोही नेता कह हैं। उन्होंने दिग्विजय को फ्रॉड भी कहा।

इसे भी पढ़ें:मंत्री को वृद्ध महिला ने मारा तमाचा, पैरों पर गिर कर मंत्री ने मांगी माफी, जानिए पूरा मामला 

उन्होंने कहा कि जब वे विद्यार्थी परिषद में थे तब उन्होंने उन पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह खुद दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। 

शर्मा ने कहा कि मैं क्या हूं, यह मेरा कार्यकर्ता तय करेगा, दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही नहीं करेंगे। उन जैसे फ्रॉड व्यक्ति के वे जवाब नहीं देना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में तो उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें रेत माफिया और शराब माफिया कह चुके हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने उनके बारे में ऐसे ही आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें:सीहोर में उजागर हुआ धर्मान्तरण का मामला, 4 लोगों पर प्रकरण हुआ दर्ज 

आपको बता दें कि वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा था कि खनिज मंत्री के ग्रहक्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है जिसमे वीडी शर्मा का भी हिस्सा है। मैं वहां गया और मैंने सभी प्रमाण लोकायुक्त को दिए हैं। तब से उनकी हालत ये हो गई है कि भागे-भागे फिर रहे हैं और उन पर केस भी जल्दी रजिस्टर्ड हो जाने वाला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़