तमिलनाडु के जवान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाना गौरव की बात: स्टालिन

Mk Stalin
प्रतिरूप फोटो

तमिलनाडु के रहने वाले पलानी पिछले साल गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे। उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया।

चेन्नई| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि गलवान में हुई झड़प में शहीद हवलदार (गनर) के. पलानी को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है।

तमिलनाडु के रहने वाले पलानी पिछले साल गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे। उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु: बकरी चोर गिरोह ने पुलिसकर्मी की हत्या की, मुख्यमंत्री ने शोक जताया

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘यह गर्व की बात है कि पलानी, जिनका नाम इतिहास में अंकित है, को वीर चक्र प्रदान किया गया। उन्होंने गलवान में जो वीरता दिखाई वह तमिलों की देशभक्ति का प्रमाण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़