स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का 95 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी और मुख्यमंत्री रूपाणी ने जताया शोक

Carlos Gonzalez Valles SJ

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

अहमदाबाद। स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर कार्लोस गोंजालवेज वालेस एसजे का सोमवार को उनके पैतृक देश में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। फादर वालेस ने गुजराती में कई पुस्तकें लिखीं और गुजरात विश्वविद्यालय में कई दशकों तक गणित पढ़ाया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’ 

इसे भी पढ़ें: SBI के पूर्व चेयरमैन पी जी काकोडकर का 83 वर्ष के उम्र में निधन 

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी फादर वालेस के निधन पर शोक व्यक्त किया। फादर वालेस का जन्म स्पेन के लोगरोनो में चार नवंबर 1925 को हुआ था और वह 15 वर्ष की आयु में ही धार्मिक कार्यों के लिए भारत आ गए थे। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाया। फादर वालेस दशकों तक भारत में रहे और गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में भी उन्होंने व्यापक तौर पर लिखा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़