पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती

Oscar Fernandes

मुश्किल से मुश्किल हालातों को बड़ी सादगी से संभालने वाले ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी लोगों में शामिल थे।

बेंगलुरू। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि जुलाई के महीने में योग करते समय उनके सिर में चोट लगने के बाद उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस में घुट रहा उनका दम

गांधी परिवार के करीबी थे

मुश्किल से मुश्किल हालातों को बड़ी सादगी से संभालने वाले ऑस्कर फर्नांडिस कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी लोगों में शामिल थे। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव रह चुके हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह सरकार में सड़क-परिवहन मंत्रालय का जिम्मा भी संभाला है।

आपको बता दें कि ऑस्कर फर्नांडिस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष भी थे। इससे पहले एआईसीसी महासचिव थे। 

इसे भी पढ़ें: लगातार सामने आ रही है तालिबान की क्रूरता, अफगान सैनिक का सिर कलम कर मनाया जश्न 

राज्यसभा सांसद थे ऑस्कर फर्नांडिस

ऑस्कर फर्नांडिस अभी भी राज्यसभा सांसद थे। ऑस्कर फर्नांडिस साल 1980 में कर्नाटक के उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से 7वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उसके बाद 1984, 1989, 1991 और 1996 में भी लोकसभा चुनाव जीता था और फिर साल 1998 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़