अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने जताया शोक

vice-president-venkaiah-naidu-condoles-the-death-of-atal-bihari-vajpayee
[email protected] । Aug 16 2018 6:51PM

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को देश के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है।

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को देश के लिये अपूर्णीय क्षति बताया है। नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा ‘‘यह समाचार बेहद दुखद है कि अटल जी नहीं रहे। मैं आज सुबह ही उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिये एम्स गया था। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि यह दुखद समाचार इतनी जल्दी मिलेगा।’’

नायडू ने वाजपेयी को आजाद भारत का सबसे बड़ा नेता बताते हुये कहा कि देश में शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 23 दलों की साझा सरकार का सफल संचालन करना, अटल जी की सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुद नेतृत्व क्षमता का नायाब उदाहरण है। नायडू ने कहा ‘‘बहुमुखी व्यक्तित्व, वाणी और कर्तव्यपरायणता के धनी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किये जायेंगे।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़