विजय रूपाणी ने लोगों से कहा- लॉकडाउन के बारे में अफवाहों पर न करें भरोसा

Vijay Rupani

रूपाणी को यह स्पष्टीकरण इसलिये देना पड़ा कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि राज्य सरकार एक जून से पूर्ण लॉकडाउन करने की योजना बना रही है क्योंकि प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है।

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन से संबंधित अफवाहों पर भरोसा नहीं करें। लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त होने वाला है। रूपाणी को यह स्पष्टीकरण इसलिये देना पड़ा कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि राज्य सरकार एक जून से पूर्ण लॉकडाउन करने की योजना बना रही है क्योंकि प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन का आदेश देगी। सबकुछ बंद करने का आदेश देगी। लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिये और ऐसे चीजों के प्रसार से भी बचना चाहिये। इससे पहले सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल की तस्वीरों वाली पोस्ट वायरल हो गई थी जिसमें पूर्ण लॉकडाउन के बारे में कहा गया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़