छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत, एक अन्य घायल

Naxals

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोदकपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के जवानों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है तथा अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोदकपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के जवानों को इस क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओटकलपाड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली गिरफ्तार 

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल की तलाशी ले रहे थे तब उन्होंने वहां दो घायल ग्रामीणों को देखा। बाद में उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत ग्रामीण की पहचान पुसगुड़ी गांव निवासी दुब्बक अन्ना तथा घायल ग्रामीण की पहचान यालम धरमैया के रूप में हुई है। यालम का इलाज किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़