विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, कर्नाटक में सबसे बड़ा दल बनाएगा सरकार

Vinay Sahasrabuddhe confident that saffron party will form government in Karnataka
[email protected] । May 16 2018 3:40PM

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने विश्वास जताया है कि कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी उनकी पार्टी ही राज्य में सरकार बनाएगी

न्यूयॉर्क। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने विश्वास जताया है कि कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी उनकी पार्टी ही राज्य में सरकार बनाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। भाजपा को 104 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 78, जद(एस) को 38 सीटें मिली हैं। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर चुनाव हुए।

यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कल आयोजित ‘जयपुर फुट’ के एक कार्यक्रम से इतर सहस्रबुद्धे ने कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही रहा। प्रदर्शन कुछ और बेहतर रहता तो ज्यादा अच्छा होता। सहस्रबुद्धे महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। वह भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से यह भी बिलकुल स्पष्ट हो गया है कि राज्य के लोगों की प्राथमिकता और पसंद क्या है।

उन्होंने कहा कि अब इस बारे में किसी के भी दिमाग में कोई संदेह नहीं रहना चाहिए और किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जतानी चाहिए। भाजपा के संदर्भ में सहस्रबुद्धे ने कहा कि सरकार तो पार्टी ही बनाएगी क्योंकि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़