बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हुई हिंसा पर बवाल, कई शहरों में डॉक्टर हड़ताल पर

violence-against-the-doctors-in-bengal-doctors-in-many-cities-on-strike
अंकित सिंह । Jun 14 2019 11:58AM

इससे पहले इस घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को मरीजों और उनके तीमारदारों से संयम बरतने का अनुरोध किया।

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हुए हिंसा को लेकर एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) भी हड़ताल पर चले गए है जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने भी आज हड़ताल बुलाया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हम आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी ओपीडी, वार्ड और शैक्षणिक सेवाओं को बंद दिया गया है हालांकि आपातकालीन सेवाओं में बाधा नहीं आएगी। निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों ने भी इस घटना के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी इस घटना को लेकर डॉक्टरों का प्रटर्शन जारी है। 

इससे पहले इस घटना की निंदा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को मरीजों और उनके तीमारदारों से संयम बरतने का अनुरोध किया और कहा कि वह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के समक्ष डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाऐंगे। वहीं ममता बनर्जी इस घटना को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़