भाजपा नेता संतोष बोले, बंगाल अब राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला है

bjp

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने कहा, बंगाल अब राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला है।संतोष ने कहा, ‘‘तृणमूल और उसकी सुप्रीमो की राजनीति, उनका आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा है। ममता बनर्जी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

बेंगलुरु। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘‘लोकतंत्र के लिए खतरा’’ हैं। संतोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल को लोकतंत्र की प्रयोगशाला बनना था, लेकिन यह राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला बन गया है।

इसे भी पढ़ें: परमबीर सिंह को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने कहा- 23 मई तक पुलिस न करे गिरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से अवैध तरीके से आए मुसलमान राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में नेता बन गए हैं और राज्य में चुनाव के बाद हिंसा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। संतोष ने कहा, ‘‘तृणमूल और उसकी सुप्रीमो की राजनीति, उनका आचरण लोकतंत्र के लिए खतरा है। ममता बनर्जी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़