'हम PM मोदी से नहीं डरते', नेशनल हेराल्ड केस में बोले राहुल गांधी, जो करना है कर लें, कुछ फर्क नहीं पड़ता

Rahul Gandhi
ANI Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव बनाकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले। इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कर रहे हैं, उसके खिलाफ हम खड़ेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

नयी दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड समेत 12 स्थानों पर छापेमारी के एक दिन बाद यंग इंडिया के दफ्तर को अस्थायी रूप से सील कर दिया।

इसे भी पढ़ें: यंग इंडिया का दफ्तर सील, ED के हाथ लगे कई सबूत ! संसद से सड़क तक 'कांग्रेस' का रण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये सोचते हैं कि थोड़ा सा दबाव बनाकर हमें चुप कर देंगे। हम चुप नहीं होने वाले। इस देश में लोकतंत्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कर रहे हैं, उसके खिलाफ हम खड़ेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इसी बीच भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भागने की कौन बात कर रहा है। भागने की बात वो कर रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। कर लें जो करना है, कुछ फर्क नहीं पड़ता है। जो मेरा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, सद्भाव को बनाकर रखना, मैं इन तमाम कामों को करता रहूंगा। चाहे ये लोग कुछ भी कर लें।

न रण होगा, न RUN होगा

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि कांग्रेस डर क्यों रही है। कांग्रेस पहले सत्याग्रह की बात कर रही थी और अब सत्याग्रह की जगह रण की बात कर रही है। उन्होंने कहा था कि न रण होगा और न ही 'RUN' होगा। देश का संविधान और कानून सभी के लिए बराबर है। उन्होंने कहा था कि देश के कानून के साथ युद्ध संभव नहीं है। कानून किसी को नहीं छोड़ता है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट कांग्रेस, राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

इसी के साथ उन्होंने कहा था कि संबित पात्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार और रण दोनों नहीं हो सकता है। भ्रष्टाचार हुआ है तो पकड़े जाएंगे। भ्रष्टाचार हुआ है तो कानून के सामने पेश होना पड़ेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़