हम दोनों अपनी मर्जी से दे रहे जान, किसी को परेशान होने की नहीं है जरूरत

Newly couple committed suicide
सुयश भट्ट । Dec 8 2021 3:57PM

अपनी मौत के जिम्मेदार हम खुद हैं। किसी को परेशान ना किया जाए। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर मर्च्युरी में रखवा कर परिजनों के बयान के आधार पर जांच को आगे कार्रवाई कर रही है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक नव दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दी है। दोनों की शादी 7 महीने पहले हुई थी। नव दंपति ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। 

जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि हम अपनी मर्जी से दे रहे हैं जान। शादी के बाद से ही दोनों में घरेलू विवाद होता था। मंगलवार देर रात दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

उस सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। अपनी मौत के जिम्मेदार हम खुद हैं। किसी को परेशान ना किया जाए। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर मर्च्युरी में रखवा कर परिजनों के बयान के आधार पर जांच को आगे कार्रवाई कर रही है।

दरअसल लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले सूर्य प्रकाश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने कल देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल भर्ती कराया जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

वहीं परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी 7 माह पूर्व हुई थी। सूर्य प्रकाश एक बैंक में काम करता था। शादी के बाद से ही दोनों में आपसी विवाद होता रहता था। जिसके चलते दोनों परेशान रहते थे। उसी घरेलू विवाद के चलते दोनों ने कल देर रात घर में जहर खाकर आत्महत्या की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़