कुशवाहा की पार्टी को मिलने वाली सीटों से कम पर हम सहमत नहीं: मांझी

we-do-not-agree-with-less-than-seats-for-kushwahas-party-says-jitan-ram-manjhi
[email protected] । Feb 12 2019 8:06PM

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि हम उनसे (कुशवाहा की पार्टी से) कम सीट पर किसी भी कीमत पर (लोकसभा चुनाव) नहीं लड़ेंगे। अगर नहीं राजी होते हैं तो हमलोग विचार करेंगे कि क्या करना है।

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मंगलवार को कहा कि महागठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को जितनी सीटें मिलेंगी, उससे कम पर वह सहमत नहीं होंगे। मांझी के स्थानीय आवास पर आज हम सेक्युलर के कोर कमेटी की बैठक हुई, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मांझी ने कहा, 'हम उनसे (कुशवाहा की पार्टी से) कम सीट पर किसी भी कीमत पर (लोकसभा चुनाव) नहीं लड़ेंगे। अगर नहीं राजी होते हैं तो हमलोग विचार करेंगे कि क्या करना है।’

इसे भी पढ़ें: जीतन राम मांझी को लगा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

राजग छोडकर महागठबंधन में शामिल हुए मांझी से यह पूछे जाने पर कि महागठबंधन से नाता तोडने पर उनके पास दूसरा विकल्प क्या होगा, उन्होंने इस बारे में कुछ भी तत्काल कहने से इंकार करते हुए कहा, ‘विकल्प पर पार्टी के भीतर बात होगी। आगामी 18 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।’ उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में हमलोग कुशवाहा की पार्टी से अधिक सीट पाने की बात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पासवान पर मांझी का हमला, कहा- SC/ST संशोधन विधेयक का ले रहे हैं श्रेय

मांझी ने कहा कि कुशवाहा कुछ दिन पहले महागठबंधन में शामिल हुए हैं जबकि हम सेक्युलर पहले से महागठबंधन में शामिल है। ऐसे में अगर उनसे कम सीटपर हम सेक्युलर को चुनाव लडने के लिए कहा जाएगा तो यह कैसे संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता, ‘हमें एक, दो या दस सीट मिलती है बल्कि हमें कुशवाहा जी से अधिक सीट मिलनी चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़