इरफान के निधन पर हेमन्त सोरेन ने जताया दुख, कहा- हमने खो दिया असाधारण अभिनेता

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इरफान खान के इंतकाल से दुखी हूं। एक असाधारण अभिनेता और प्रभावशाली काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक असाधारण अभिनेता को खो दिया है। उन्होंने अभिनेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इरफान खान के इंतकाल से दुखी हूं। एक असाधारण अभिनेता और प्रभावशाली काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’’

इसे भी पढ़ें: इरफान खान के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- उन्हें बहुमुखी भूमिकाओं के लिए किया जाएगा याद 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉलीवुड में ऐसे अभिनेता कम ही होंगे जिन्होंने इतने कम समय में अपनी अलग पहचान बनायी।

इसे भी देखें : अभिनेता Irrfan khan का निधन, पिछले सप्ताह ही उनकी माँ का भी इंतकाल हो गया था 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़