हमने घोषणापत्र में यह स्पष्ट किया कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाएंगे : भाजपा

we-made-it-clear-in-the-manifesto-that-citizenship-amendment-will-bring-the-bill-bjp

आर के रंजन सिंह ने कहा, ‘‘हमारे घोषणापत्र में यह स्पष्ट कहा गया है कि हम नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाएंगे।’

इम्फाल। मणिपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार आर के रंजन सिंह ने कहा है कि भाजपा बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के आगमन के खिलाफ स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। मणिपुर में नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे। सिंह ने कहा कि इस साल फरवरी में विधेयक के खिलाफ हुए प्रदर्शन ‘‘गलत सूचना पर आधारित मुहिमों’’ के कारण हुए। उन्होंने दोहराया कि उनकी पार्टी देश भर में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के क्रियान्वयन के साथ ही इस विधेयक का नया संस्करण लाकर भारत में अवैध प्रवासियों के आगमन को रोकेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नीत सरकार में नाकाबंदी मुक्त बना मणिपुर: अमित शाह

सिंह ने  कहा, ‘‘हमारे घोषणापत्र में यह स्पष्ट कहा गया है कि हम नागरिकता (संशोधन) विधेयक लाएंगे।’’ उन्होंने दोहराया कि उन ‘‘राज्यों की सहमति के बिना विधेयक लागू नहीं किया जा सकता जहां प्रवासियों को बसाया जाना प्रस्तावित है।’’ सिंह ने राज्य में विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस पर ‘‘गलत सूचना पर आधारित मुहिम’’ चलाने का आरोप लगाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़