दिल्ली में बारिश से मौसम सर्द, कई जगह ट्रैफिक जाम

[email protected] । May 29 2017 10:55AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम लगा लेकिन कहीं भी भारी जाम नहीं था।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान भी लगाया है। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। रविवार का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 22.5 डिग्री सेल्सियस और 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़