जब हामिद की मां ने सुषमा स्वराज को कहा, मैडम आप महान हो

when-hamid-s-mother-told-sushma-swaraj-that-madam-you-are-great
[email protected] । Dec 19 2018 2:48PM

वाघा-अटारी सीमा पार कर भारत लौटे मुंबई निवासी अंसारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 15 दिसंबर, 2015 को सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें पेशावर केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में छह साल रहने के बाद वतन लौटे हामिद निहाल अंसारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बुधवार को मुलाकात की और अपना दर्द बयां किया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भारत लौटे 33 वर्षीय अंसारी पाकिस्तान में अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आए अंसारी ने मामले पर अटल रहने और इसे पाकिस्तान के समक्ष उठाने के लिए स्वराज और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया भी अदा किया। इस दौरान हामिद की मां ने भी सुषमा स्वराज का शुक्रिया किया और कहा कि मेरा भारत महान, मेरी महोदया महान, सब मैडम ने ही किया है। इसके बाद सुषमा ने हामिद की मां को गले से लगा लिय़ा। 

वाघा-अटारी सीमा पार कर भारत लौटे मुंबई निवासी अंसारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने 15 दिसंबर, 2015 को सजा सुनाई थी जिसके बाद उन्हें पेशावर केंद्रीय कारागार में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत ने अंसारी तक राजनयिक पहुंच की मांग के लिए 96 बार ‘नोट वरबल्स’ (राजनयिक तौर पर संवाद) जारी किया। उन्होंने बताया कि अंसारी की रिहाई भारत की तरफ से लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है। 

 

यह भी पढ़ें: छह साल बाद पाकिस्तान में कैद हामिद निहाल अंसारी लौटा भारत

अंसारी को 2012 में कथित तौर पर अवैध तरीके से अफगानिस्तान से पाकिस्तान में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया था। खबरों के मुताबिक वह एक लड़की से मिलने पाकिस्तान गए थे जिनसे उनकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़