पुष्कर सिंह धामी के सामने हैं कई चुनौतियां, मंत्रिमंडल पर टिकी सभी की निगाहें

pushkar singh dhami

पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री तो बन गए हैं लेकिन उनके लिए यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली हैं। नए मुख्यमंत्री के सामने बीजेपी के ऐसे तमाम बड़े नेताओं को साधने की चुनौती है जो लंबे समय से मुख्यमंत्री की कुर्सी की फिराक में थे।

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल राज्य को नए मुख्यमंत्री के रुप में पुष्कर सिंह धामी मिल गए हैं। शुक्रवार देर रात ही तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा जिसके बाद अगले दिन यानि शनिवार पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री तो बन गए हैं लेकिन उनके लिए यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली हैं। नए मुख्यमंत्री के सामने बीजेपी के ऐसे तमाम बड़े नेताओं को साधने की चुनौती है जो लंबे समय से मुख्यमंत्री की कुर्सी की फिराक में थे। ऐसे मे उन दिग्गज नेताओं को पछाड़कर पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली है तो कई नेताओं को यह खटक सकता है। 

इसे भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुद नहीं कुछ विधायक, भाजपा असंतुष्टों को मनाने की कर रही कोशिश ! 

तय करना होगा अपना मंत्रिमंडल

आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पुष्कर सिंह धामी के रुप में ऐसे नेता को आसीन किया गया जो ना तो कभी मंत्री रहे, ना राज्यमंत्री, वे केवल दो बार विधायक रहे। ऐसे में दिग्गज नेताओं को पार्टी का यह फैसला खटकना लाजमी है। दिग्गज नेताओं को साधने के लिए पुष्कर सिंह धामी को सबसे पहले अपना मंत्रिमंडल तय करना होगा। साथ ही लोगों के मन में बार-बार राज्य में मुख्यमंत्री बदलने वाली पार्टी की छवि को बदलने की भी चुनौती कम बड़ी नहीं है। दरअसल बार-बार राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने से लोगों के मन में कही ना कही यह छवि जरुर बनी है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व राज्य को गंभीरता से नहीं लेता। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: शपथ ग्रहण समारोह से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की मुलाकात 

बड़ी चुनौती होगी हरीश रावत से जीतना

आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को ऐसे समय में मुख्यमंत्री बनाया गया है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी के सामने युवा चेहरे पर दांव खेलने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजनीति में धुरंधर नेता हरीश रावत से जीतना भी बड़ी चुनौती होगी। पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाइयां तो मिली हैं। हरीश रावत ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि खुशी है कि किसान का बेटा पुष्कर राज्य का नया मुख्यमंत्री बना है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुष्कर सिंह धामी उनके सामने खड़ी इन चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़