फटकार के साथ ममता ने नेताओं को किया आश्वस्त, बोलीं- 2021 में हम दोबारा सत्ता में आएंगे
बांकुड़ा और झारग्राम जिले के पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘गद्दारों’ को पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की बजाय पार्टी छोड़ने के लिए कहा।
कोलकाता। लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन के बावजूद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं। बांकुड़ा और झारग्राम जिले के पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान, बनर्जी ने ‘गद्दारों’ को पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की बजाय पार्टी छोड़ने के लिए कहा।
इसे भी पढ़ें: लोगों को पीटने के लिए है जय श्रीराम का नाराः अमर्त्य सेन
तृकां के बांकुड़ा के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक के बाद कहा कि हमारी पार्टी नेता ने कहा है कि वह 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त हैं। ऐसे नेता जो पार्टी के भीतर रह कर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं वह पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पार्टी के प्रदर्शन के लिए कुछ नेताओं को फटकार लगायी।
Trinamool Chairperson @mamataofficial held a review meeting with the leaders of Jhargram and Bankura districts at Trinamool Bhavan today. Here are some pictures
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) July 5, 2019
ঝাড়গ্রাম ও বাঁকুড়া-র নেতৃত্বের সাথে তৃণমূল ভবনে পর্যালোচনা বৈঠক করলেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। বৈঠকের কিছু ছবি। pic.twitter.com/zdxldbfbdL
अन्य न्यूज़