सऊदी अरब ने भारत आने वाली यात्री उड़ानों की दी अनुमति, एअर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

Air India Express

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा। उसने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को लाना जारी रखेंगी।

नयी दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि सऊदी अरब ने वंदे भारत मिशन के तहत भारत आने वाली यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच सऊदी अरब ने मंगलवार को भारत से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। बुधवार रात एक ट्वीट में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को भारत से सऊदी अरब नहीं ले जाएगा। उसने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सऊदी अरब से भारत आने वाली अपनी उड़ानों में यात्रियों को लाना जारी रखेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Air India को अपने हवाईअड्डों पर रखरखाव संबंधी परिचालन की अनुमति देगा अमेरिका 

मंगलवार को जारी एक सर्कुलर में, सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (जीएसीए) ने कहा कि वह निम्नलिखित देशों (भारत, ब्राजील और अर्जेंटीना) से यात्रा को निलंबित कर रहा है। हालाँकि, इसमें उन यात्रियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, जिनके पास आधिकारिक सरकारी निमंत्रण हैं। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी आबादी रहती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़