भाजपा कर्नाटक में विकास को फिर से पटरी पर लाएगी: पी मुरलीधर राव
कर्नाटक में भाजपा के महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि प्रदेश के छह करोड़ लोगों को बीते एक साल में गठबंधन सरकार के शासन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हैदराबाद। कर्नाटक में भाजपा के महासचिव पी मुरलीधर राव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी राज्य में स्थिर सरकार देगी और विकास को फिर से पटरी पर लायेगी। यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘कनार्टक के छह करोड़ लोगों को बीते एक साल में गठबंधन सरकार के शासन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्टी कर्नाटक की जनता से वादा करती है कि भाजपा सरकार यहां विकास कार्य को पटरी पर लायेगी। लोगों में यह आत्मविश्वास है।’
इसे भी पढ़ें: CCD प्रवर्तक सिद्धार्थ के मामले में आयकर विभाग ने कहा, कानून के अनुसार हुआ काम
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा है। केंद्र में भाजपा सरकार में है और उसने कर्नाटक में पूरे घटनाक्रमों पर पूरे धैर्य के साथ लोकतांत्रिक तरीके से काम किया है। उन्होंने दावा किया कि जदएस और कांग्रेस के कई विधायक दोनों पार्टियों की राजनीति से निराश थे, वे भाजपा में शामिल होना चाहते थे।
अन्य न्यूज़