सभी 10 विधायकों के साथ अमित शाह और जे पी नड्डा से करुंगा मुलाकात: सावंत

with-all-10-mla-meet-amit-shah-and-jp-nadda-sawant-said
[email protected] । Jul 11 2019 11:52AM

सावंत ने बताया कि वह भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों के साथ बुधवार की रात को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी 10 विधायकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करुंगा।’’

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। ये विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में 10 कांग्रेस विधायकों का समूह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गया। 40 सदस्यीय सदन में अब भगवा पार्टी के विधायकों की संख्या 27 पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के बाद अब गोवा कांग्रेस में फूट! 15 में से 10 विधायकों का BJP में विलय

दिल्ली में मौजूद सावंत ने बताया कि शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद ही राज्य में गठबंधन सहयोगियों से किसी मंत्री को हटाने पर फैसला लिया जाएगा। सावंत ने बताया कि वह भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों के साथ बुधवार की रात को दिल्ली पहुंचे।उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी 10 विधायकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करुंगा।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़