अटल और हिंदुत्व के सहारे आगामी चुनावों में पार होगी BJP की नैया

with-the-support-of-atal-and-hindutva-bjp-will-be-able-to-overcome-the-coming-elections
अंकित सिंह । Aug 21 2018 2:56PM

दिसंबर में होने वाले चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा के लिए तीन राज्यों में सत्ता वापसी एक बड़ी चुनौती है। भाजपा फिलहाल इन राज्यों के लिए चुनावी रणनीति बनाने में भी लग गई है।

दिसंबर में होने वाले चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा के लिए तीन राज्यों में सत्ता वापसी एक बड़ी चुनौती है। भाजपा फिलहाल इन राज्यों के लिए चुनावी रणनीति बनाने में भी लग गई है। हाल ही में आई सी वोटर की सर्वे ने भाजपा की टेंशन को और बढ़ा रही है। इसलिए भाजपा अब अपने दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भुनाने में लग गई है। साथ ही साथ अपने हिंदुत्व के एजेंडे को भी धार देने की कोशिश में लग गई है। 

वैसे तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने हिंदुत्व के एजेंडे को थोड़ा कम कर के रखने वाली भाजपा इस बार बड़ी चुनौती को देखते हुए इसको एक बार फिर हावी कर रही है। हाल में ही जहां मध्य प्रदेश शासन ने मदरसों को तिरंगा यात्रा निकालने और विडियो बनाने का फरमान इसी कड़ी का हिस्सा है। स्वयं CM शिवराज सिंह चौहान अपनी जीवन संगीनी साधना सिंह के साथ प्रदेश के मंदिर मंदिर का भ्रमण कर रहे हैं। वहीं राजस्थान में गौ रक्षा के नाम पर अपने हिंदुत्व के एजेंडे का साधने में भाजपा लग गई है। 

फिलहाल भाजपा अपने दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ उन्हे आगामी चुनावों में भी भुनाने में लग गई है। प्रदेश की सभी नदियों में वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित करना भी इसी का हिस्सा है। साथ ही साथ जो श्रद्धांजलि यात्रा निकाल कर लोगों को खास संदेश देने की कोशिश की जा रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़